कांग्रेस ने धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर क्या कार्रवाई की, जनता के सामने रिपोर्ट पेश करें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा योजना बनाएगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस दलितों और पिछड़ों का विकास नहीं चाहती, इसलिए जाति जनगणना पर उठा रही है सवाल : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज कांग्रेस से पूछा कि, पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर क्या कार्रवाई की है, दूसरों से सवाल करने से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना चाहिए, आज जनता समझदार हो गई है, अब वे सवाल करने वालों की नियत, नीति और ईमानदारी को परख रही है। जनता इनके कारनामे को इतनी जल्दी भूलने वाली नहीं है। इनके राज में अफसरों तक को पत्र लिखकर बताना पड़ता था, फिर भी धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि भाजपा लगातार कार्रवाई कर रही है और यह दिख भी रहा है। श्री साव ने कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

श्री साव ने विधायकों की बैठक पर कहा कि, भाजपा समय समय पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करती है। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान माननीय नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार की 11 साल पूरा होने पर एक वृहद कार्य योजना बनाई है, और बैठक में 11 सालों की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाने की योजना बनाई जाएगी। इन सालों में देश और आम नागरिकों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा दलितों और पिछड़ों के साथ अन्याय एवं अत्याचार किया है। सरकार में रहते हुए इनके हित में कुछ नहीं किया है। वहीं केंद्र सरकार ने जब अधिसूचना जारी कर जातिगत जनगणना के लिए कार्रवाई शुरू की है, तो उस पर भी प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। आज कांग्रेस पर ही प्रश्न चिन्ह उठ रही है।
…… ……

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *