CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 4 विधेयकों को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने IFS अफसरों के लिए सैलरी में सुधार करने का भी निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ कैडर के वे भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी, जिन्होंने 30 साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें PCCF के बराबर वेतन मिलेगा।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इन सभी विधेयकों को आगामी बजट सत्र में विधानसभा में पेश किया जायेगा ।

  1. स्टांप ड्यूटी संशोधन विधेयक
  2. लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक
  3. अनुपूरक बजट विधेयक
  4. 2025-26 के बजट अनुमान विधेयक

विष्णुदेव साय कैबिनेट में क्या- क्या फैसले? 8 बिंदुओं में जानिए

  1. वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन के लिए ‘छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025’ के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  2. वर्ष 2025-2026 का बजट अनुमान विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025’ के प्रारूप को मंजूरी दी गई।
  3. किसानों को उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ‘छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम-2002’ में छूट प्रदत्त संस्थाओं की सूची में विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

4.’छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025′ के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

  1. ‘छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के पंचम सत्र’ (फरवरी-मार्च 2025) हेतु माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण को मंत्रिपरिषद ने अनुमोदित किया।
  2. ‘खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान का समर्थन मूल्य’ पर किसानों से उपार्जित धान की शेष राशि का भुगतान करने हेतु 3300 करोड़ रुपए की स्वीकृत अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि को मंजूरी दी गई।
  3. बैंक गारंटी से संबंधित विलेखों पर स्टाम्प शुल्क की दरें निर्धारण के लिए ‘भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025’ के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  4. छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के 1992 से 1994 बैच तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अधिकारियों को गैर कार्यात्मक आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समकक्ष स्केल प्रदाय करने हेतु आवश्यक पद सृजन का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ेंRBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास बने PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जानिए कैसा रहा है करियर

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *