Chhattisgarh | Fraud worth crores in the name of jobs in Chhattisgarh, revealed by brother-in-law of former CGPSC chairman

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। इस गोरखधंधे में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। पुलिस रिमांड में आए देवेंद्र जोशी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

20 से अधिक बेरोजगारों से ठगी का खुलासा –

पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेंद्र जोशी ने अपने रसूख का फायदा उठाकर अब तक 20 से अधिक बेरोजगारों और उनके परिजनों से भारी रकम ऐंठी। उसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूले। इसके लिए उसने रेलवे और पुलिस विभाग के कई कर्मचारियों से संपर्क बनाया और बड़े अधिकारियों के नामों का दुरुपयोग किया।

रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, गिरोह में कई बड़े नाम शामिल –

देवेंद्र जोशी के खुलासे के बाद पुलिस ने रेलवे कर्मचारी स्वप्निल दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी के इस खेल में रेलवे और पुलिस विभाग के दर्जनों कर्मचारी शामिल हैं।

रिश्तेदारों से भी डेढ़ करोड़ की ठगी –

देवेंद्र जोशी ने न सिर्फ बेरोजगारों से बल्कि अपने रिश्तेदारों से भी नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए ठगे। जांच में यह भी पता चला कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से नजदीकी रिश्ते दिखाकर वह लोगों को झांसे में लेता था।

FIR दर्ज, पुलिस कर रही विस्तृत जांच –

इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि देवेंद्र जोशी के अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *