Chhattisgarh | Politics heated up once again over alleged sex CD scandal

रायपुर। छत्तीसगढ़ का विवादित और बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड एक बार फिर गरमा सकता है। 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में मामले की सुनवाई फिर से शुरू हो गई है। यह मामला 27 अक्टूबर 2017 को उजागर हुआ था, जब एक अश्लील वीडियो में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत के चेहरे को टेंपर कर जारी करने का आरोप लगा था।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सलाहकार विनोद वर्मा और अन्य कई नेताओं पर आरोप लगे थे। 2018 में सीबीआई द्वारा चार्जशीट पेश किए जाने के बाद से मामले की सुनवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी, लेकिन अब यह फिर से तूल पकड़ने वाला है।

क्या था मामला?

27 अक्टूबर 2017 को छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स टेप वायरल हुआ था, जिसमें तत्कालीन रमन सरकार के एक मंत्री का नाम सामने आया था। इसके बाद दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं ने इस कथित सीडी को फैलाया था। मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद, विनोद वर्मा, व्यवसायी विजय भाटिया, कैलाश मुरारका और रिंकु खनूजा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

सीबीआई ने मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ से बाहर कराने की मांग की थी, क्योंकि उनके अनुसार, गवाहों को धमकाया जा रहा था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में यह भी दावा किया था कि गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है, जिनमें से कुछ दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से हैं।

सुप्रीम कोर्ट की दखल

सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में इस मामले पर सुनवाई पर स्टे लगा दिया था और मामले को छत्तीसगढ़ से बाहर भेजने का सवाल उठाया था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि गवाहों को धमकाया जा रहा है और राज्य सरकार के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं।

अब, इस मामले की सुनवाई रायपुर कोर्ट में फिर से शुरू हो गई है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बहुचर्चित मामले में आगे क्या मोड़ आता है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *