Horrific Accident on Raipur VIP Road | Drunken car rider hits three youths, two including Russian girl arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर आधी रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घायलों को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर मारने वाली कार में एक युवक और एक रूसी (रशियन) युवती सवार थे, जो नशे में धुत बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद युवती ने मौके पर हंगामा किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार –

तेलीबांधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार युवक और रूसी युवती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों नशे में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश –

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड पर अक्सर तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस पर सख्त नियंत्रण नहीं हो रहा। पुलिस से मांग की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों को और कड़ा किया जाए ताकि इस तरह के हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

पुलिस जल्द ही घायलों की पहचान सार्वजनिक करेगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *