Legends 90 League | Legends-90 League starts from today in Raipur, Raina vs Dhawan clash

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से लीजेंड्स-90 लीग का भव्य आगाज होगा। पहले ही दिन रोमांचक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ वारियर्स और दिल्ली रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ वारियर्स की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, जबकि दिल्ली रॉयल्स की कमान स्टार बल्लेबाज शिखर धवन संभालेंगे।

लीग की ओपनिंग सेरेमनी शाम चार बजे से होगी, जिसमें बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिलेगा। इसमें आयुष्मान खुराना, तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, सोनू निगम, विशाल मिश्रा और हार्डी संधु अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक टूर्नामेंट –

इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के कई दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। सुरेश रैना और शिखर धवन के अलावा ड्वेन ब्रावो, यूसुफ पठान, कोरी एंडरसन, हरभजन सिंह, शाकिब अल हसन जैसे लीजेंड्स भी इस लीग का हिस्सा होंगे। लीग के सभी मुकाबले रायपुर में ही खेले जाएंगे और 18 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होगा।

मैच का फॉर्मेट – 15 ओवर का रोमांच –

लीग के सभी मुकाबले 15 ओवर के होंगे, जिससे खेल ज्यादा रोमांचक और तेज गति का रहेगा। डबल-हेडर मुकाबले में पहला मैच शाम 4 बजे से 7 बजे तक और दूसरा मैच रात 7 बजे से 10 बजे तक खेला जाएगा।

लीग में सात टीमें लेंगी हिस्सा –

इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ वारियर्स, दिल्ली रॉयल्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स, गुजरात सैंप आर्मी, बिग बायज, राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स कुल सात टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें छह-छह मैच खेलेंगी और 17 फरवरी को क्वालिफायर मुकाबले होंगे।

टिकट बुकिंग और स्टेडियम में सुविधाएं –

क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक टूर्नामेंट के टिकट बुक माय शो पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये, जबकि प्लेटिनम सीट की कीमत 1,250 रुपये रखी गई है। स्टेडियम में दर्शकों के लिए नए कुर्सियां, रंग-रोगन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। क्या रैना की टीम अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा पाएगी, या धवन की ब्रिगेड पलटवार करेगी? इसका जवाब मिलेगा आज शाम 7 बजे!

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *