Chhattisgarh | BJP councilor and her husband accused of preparing fake documents of government land worth crores, main accused absconding

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में करोड़ों की सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के मास्टरमाइंड—भाजपा पार्षद संतोष नाथ सिंह उर्फ जलंधर और वार्ड 33 की पार्षद एन शैलजा राजू के पति एन धन राजू—अब भी फरार हैं।

कैसे हुआ घोटाला? –

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर में स्थित करोड़ों की सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचा गया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड आरोपियों ने राजनांदगांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी गवाह, जाली ऋण पुस्तिका और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद सरकारी जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाकर उसे 10-10 लाख रुपये में बेच दिया।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन बिक्री –

18 जुलाई 2017 को सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई गई। पुलिस ने पाया कि फर्जी पहचानकर्ता के रूप में राजनांदगांव निवासी पुरुषोत्तम डोंगरे, तिलकचंद गोडाने और खेमचंद को खड़ा किया गया। इसके बाद संतोष साहू नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और हेमंत सोनवानी से 5000 रुपये में फर्जी ऋण पुस्तिका खरीदी गई।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अब भी फरार –

पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, 3 मोबाइल, आधार कार्ड और 2 फर्जी ऋण पुस्तिका जब्त की हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी पार्षद संतोष नाथ उर्फ जलंधर और पार्षद पति एन धन राजू अभी फरार हैं।

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *