Chhattisgarh | Naxalite terror in Dantewada, brutal murder of Congress supported Sarpanch candidate, villagers in panic

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। अरनपुर पंचायत से कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुवार रात नक्सलियों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सामने ही गला रेत दिया।

CPI से कांग्रेस में आए थे जोगा बारसे –

जानकारी के मुताबिक, जोगा बारसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) में थे, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। माना जा रहा है कि नक्सली उनके चुनावी सक्रियता से नाराज थे।

कैसे हुआ हमला? –

गुरुवार देर रात भारी संख्या में नक्सली जोगा बारसे के घर पहुंचे। उन्होंने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार वालों के सामने ही उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद नक्सली जंगल की ओर फरार हो गए।

4 दिनों में 4 हत्याएं, दहशत में ग्रामीण –

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में पिछले चार दिनों में नक्सलियों ने चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी है। चुनाव के दौरान नक्सलियों की बढ़ती हिंसा से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।

प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट –

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों की तलाश में संयुक्त अभियान चला रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *