Chhattisgarh | New IAS officer to Chhattisgarh..

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया आईएएस अधिकारी मिला है। मणिपुर कैडर के IAS अभिजीत बबन पठारे का तबादला छत्तीसगढ़ कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में उनके ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।

कौन हैं IAS अभिजीत पठारे?

IAS अभिजीत पठारे मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी। पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद, उन्होंने कुछ समय तक एक निजी कंपनी में काम किया, लेकिन बाद में आईएएस बनने के लिए नौकरी छोड़ दी।

पत्नी IPS, इसलिए हुआ तबादला

IAS अभिजीत पठारे की पत्नी IPS साकोरे मानसी नानाभाऊ हैं, जिनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ कैडर में है। मैरिटल ग्राउंड (वैवाहिक आधार) पर केंद्र सरकार ने उनका ट्रांसफर मणिपुर से छत्तीसगढ़ कैडर में कर दिया है।

अब देखना होगा कि IAS अभिजीत पठारे छत्तीसगढ़ में किस विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं और राज्य प्रशासन में क्या बदलाव लाते हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *