नीरज उपाध्याय/केशकाल:– नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। सोमवार सुबह रिटर्निंग अधिकारी अंकित चौहान, एडिशनल एसपी के.डी पटेल, एसडीओपी अरुण नेताम व थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र चौहान समेत अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया है।

इस सम्बंध में केशकाल एसडीएम सह रिटर्निंग अधिकारी अंकित चौहान ने बताया कि केशकाल नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। मुख्य रूप से मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए पीने का पानी, टेंट, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए NCC व NSS के स्वयंसेवक स्वैच्छिक सहयोग दे रहे हैं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मदद भी ली जा रही है। सुरडोंगर स्कूल को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां महिलाओं के लिए पृथक से व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही आदर्श मतदान केंद्र को आकर्षक बनाने के लिए छिंद पेड़ के पत्तों से प्रवेश द्वार बनाया गया है, साथ ही बस्तर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रतिकृतियां बनाई गई है। इसके साथ ही हमारी पूरी टीम सभी मतदान केंद्रों की सतत मोनिटरिंग भी कर रही है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *