Chhattisgarh | Bhupesh Baghel gets big responsibility in Congress, becomes AICC General Secretary and Punjab in-charge

दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें पंजाब कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है। बघेल के दिल्ली जाने के बाद से ही उनके नए दायित्व को लेकर अटकलें तेज थीं, जिन पर आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आधिकारिक मुहर लगा दी।

ओबीसी कार्ड खेलकर हाईकमान का बड़ा दांव

भूपेश बघेल ओबीसी वर्ग से आते हैं, और कांग्रेस हाईकमान ने उनकी प्रभावी संगठन क्षमता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने बघेल को संगठन में लाकर 2029 के आम चुनावों के मद्देनजर ओबीसी वोटबैंक को साधने की रणनीति बनाई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी बदलाव की संभावना

बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। लंबे समय से राज्य कांग्रेस में चल रही खींचतान और गुटबाजी को खत्म करने के लिए हाईकमान बघेल और सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति पर काम कर रहा है।

भूपेश बघेल की राष्ट्रीय संगठन में एंट्री से कांग्रेस के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि उनकी नियुक्ति पंजाब कांग्रेस और राष्ट्रीय संगठन को किस दिशा में ले जाती है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *