नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिहारीलाल शोरी ने कांग्रेस और भाजपा को पछाड़ते हुए बम्पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गोपाल बघेल को लगभग 600 से अधिक वोटों से हरा दिया है। वहीं कांग्रेस इस बार तीसरे स्थान पर रही।

वहीं पार्षदों की बात करें तो नगर पंचायत केशकाल के 15 वार्डों में भाजपा को 7, कांग्रेस को 5 और निर्दलीय को 3 वार्डों में जीत मिली है। देखिए पूरी सूची….

1- निर्दलीय पंकज नाग जीते
2- भाजपा के भूपेश चंद्राकर जीते
3- भाजपा के महेश तारम जीते
4- भाजपा की नम्रता भारद्वाज जीतीं
5- कांग्रेस की पुंजलता मरकाम जीतीं
6- कांग्रेस से सोहेल रजा जीते
7- भाजपा की हिरालक्ष्मी शाह जीतीं
8- भाजपा के भूपेश सिन्हा जीते
9- भाजपा के सुदर्शन कुंजाम जीते
10- भाजपा की हर्षा कोठारी जीतीं
11- निर्दलीय यासीन मेमन जीते
12- कांग्रेस की नाजनीन खान जीतीं
13 कांग्रेस के जितेंद्र रजक जीते
14- कांग्रेस के राजेंद्र ठाकुर जीते
15- निर्दलीय हेमंत बांधे जीते

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *