Bhuntar, Himachal Pradesh: बायोलचिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा “किसान मिलन समारोह” का आयोजन 20 फरवरी 2025 को जेजे रिजॉर्ट, शमशी, भुंतर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, डीलर और कृषि विशेषज्ञ उपस्थित हुए। इस समारोह में बायोलचिम इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मिस पर्या (प्रोडक्ट मैनेजर – एशिया), श्री भारत बोम्मराजु (मैनेजिंग डायरेक्टर), कुल्लू जिले की बागवानी अधिकारी श्रीमती नीना ठाकुर, क्रॉप सॉल्यूशन एग्री क्लीनिक की श्रीमती बिंदु सिरोही, फनगनी नर्सरी के श्री विशाल ठाकुर, और रिटायर्ड आईपीएस डॉ. विनोद धवन जैसे गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, पोषक तत्वों के सही उपयोग और बायोलचिम के उन्नत उत्पादों के बारे में मार्गदर्शन किया। हालांकि बारिश के मौसम की कठिनाइयों के बावजूद, किसानों और डीलरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जो उनके उत्पादों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

बायोलचिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बायोलचिम ग्रुप (Italy) का हिस्सा है, जो जैव-उर्वरकों, बायोस्टिम्युलेंट्स और उन्नत कृषि समाधान प्रदान करने में अग्रणी कंपनी है। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. तुषार पाणिग्रही ने सभी किसानों, अतिथियों और डीलरों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *