Bageshwar Dham Cancer Hospital Udghatan: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं और कई बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था से नफरत करने वाले लोग सदियों से किसी ना किसी वेश में रहते आए हैं और हमारे धर्म, मंदिर, संतों और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सराहना करते हुए कहा कि वह एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अब मानवता को लेकर एक और संकल्प ले चुके हैं और बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन के आशीर्वाद से एक नई दिशा दी जाएगी।

महाकुंभ की चर्चा और नेत्र महाकुंभ का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार प्रयागराज में महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं और आस्था की डुबकी लगाई है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रयागराज में चल रहे नेत्र महाकुंभ का भी उल्लेख किया, जहां देशभर के डॉक्टर आंखों की जांच और मुफ्त ऑपरेशन कर रहे हैं।

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का निर्माण

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम में बनने वाले 250 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल करीब सवा दो लाख वर्ग फीट में बनेगा। पहले चरण में 100 पलंग का अस्पताल तैयार होगा, जिसमें 50 मल्टीस्पेशियलिटी बेड, 20 आईसीयू, 10 सिंगल बेड और डे केयर बेड होंगे। अस्पताल में पांच ऑपरेटिंग रूम, एंडोस्कॉपी, लैब और अन्य आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही, देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी ली जाएंगी। अस्पताल का प्रबंधन मेदांता ग्रुप को सौंपने की संभावना है।

पीएम मोदी का बुंदेलखंड दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बुंदेलखंड के लिए खास है, क्योंकि इससे पहले 25 दिसंबर 2024 को उन्होंने बुंदेलखंड को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात दी थी। पीएम मोदी का इस बार गढ़ा गांव में जाना और वहां एक बड़ी सभा का आयोजन भी इतिहास में पहली बार हुआ है।

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम आए हैं और यहां बनने जा रहे कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के लिए उनका निमंत्रण स्वीकार किया। यह बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी बात है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *