छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के फोन सर्विलॉन्स होने वाले आरोप पर पलटवार किया है। विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने भी कभी जासूसी के आरोप लगाए थे,लेकिन तब कुछ हुआ था, तभी कहा था,लेकिन कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम किए कांग्रेस नेताओं को ठलहा भी कहा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ी में ठलहा का अर्थ बिना किसी काम में लिप्त खाली,फालतू व्यक्ति को कहते हैं।

क्यों करेंगे? क्या मसला है, कोई बात ही नहीं है, जबरदस्ती की बातें हैं. एकदम निराधार और बेकार की बातें हैं, ना कोई संभावना.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी बजट से डर गए हैं. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है. निरर्थक बातें कर रहे हैं. इस पर जब बीजेपी विपक्ष में थी तब उनके फोन टेप होने वाले बयान पर कहा कि कभी हुआ था, कभी कहा भी था. लगा तब कहा था, लेकिन ऐसी सुबह उठकर नहीं कहा था. कांग्रेस का यह बोलना औचित्यपूर्ण विषय है.

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में विपक्षी नेताओं की कथित निगरानी को लेकर कड़ा बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ गुप्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा सके। बघेल ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और इससे यह साफ होता है कि भाजपा अपनी हार से बौखलाकर इस तरह के असंवैधानिक कदम उठा रही है।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ” छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के आदेश पर विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यह निगरानी न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से अनुचित है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए भी खतरनाक है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है, ताकि वे अपनी आवाज उठाने से डरें और उनकी राजनीतिक गतिविधियाँ सीमित हो जाएं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed