सभी राज्यों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की योजना

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया : छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम होगा,22 को भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शिरकत करेंगे

कार्यक्रमों में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज होगा, सहभोज में स्थानीय और बिहारी व्यंजन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 मार्च को पूरे देश में ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विचार के अनुरूप “स्नेह मिलन कार्यक्रम” आयोजित करने जा रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम रखा जाएगा। भिलाई में 22 मार्च को सुबह 11 बजे और राजधानी रायपुर में उसी दिन यह कार्यक्रम शाम 5 बजे होगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शिरकत करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार बिहार दिवस के संबंध में यह “एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम” आगामी 22 से 30 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक प्रदेश टीम एवं कार्यक्रम टीम का गठन किया जाना है। सभी प्रमुख शहरों एवं क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहाँ बिहार के प्रवासी बसे हुए हैं। सभा कार्यक्रम में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज शामिल होंगे। सहभोज में स्थानीय और बिहारी व्यंजन शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रमों एवं भाषणों में भारतीय संस्कृति एवं इतिहास में बिहार के योगदान, बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रवासियों के सहयोग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बिहार भाजपा के नेता इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे, स्थानीय नेता और समाज के वरिष्ठ लोग इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय एवं बिहारी मूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। बिहार की संस्कृति, इतिहास, दर्शनीय स्थलों और विकासात्मक पहलुओं के बारे में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में कम-से-कम 1 हजार प्रतिनिधि होने चाहिए और सभी संबंधित संस्थाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं दुष्यंत गौतम इस कार्यक्रम के संचालन के लिए बिहार भाजपा एवं प्रदेश इकाइयों के साथ समन्वय करेंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *