उनके जीवन की उपलब्धियों पर आधारित स्वरचित कविता भेंट की

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने सपरिवार नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले, खेल, श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की और उन्हें उनके उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की बधाई दी और उनसे छत्तीसगढ़ पधारने का अनुरोध किया। इस अवसर पर श्री चिमनानी ने डॉ.मांडविया के जन्म से लेकर अब तक के जीवन-वृत्त पर लिखी स्वरचित कविता भेंट की। डॉ. मांडविया ने यह भेंट स्वीकार करते हुए शीघ्र छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने की बात कही।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चिमनानी ने बताया कि डॉ. मांडविया के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष जनवरी में स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित किया गया था। यह युवाओं को विकसित भारत के लिए नवीन समाधान प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ है। डॉ. मांडविया ने पिछले लगभग एक दशक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री के तौर पर दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. मांडविया महिलाओं के स्वास्थ्य में मदद करने और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से 10 करोड़ सैनिटरी पैड देने के लिए यूनिसेफ से विशेष सम्मान मिला। डॉ मांडविया को डेल्टा वैरिएंट के बाद कोविड-19 को संभालने और भारत में सफल टीकाकरण अभियान का नेतृत्व करने के लिए बिजनेस रिफॉर्मर श्रेणी में इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स 2022 मिला। भारत के एक बड़े अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने डॉ. मांडविया को 2022 और 2023 में 100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया।

श्री चिमनानी ने बताया कि डॉ. मांडविया सरकार में अहम रोल निभाते हैं। डॉ. मांडविया अपनी पदयात्राओं के लिए जाने जाते हैं। 2005 में एक विधायक के रूप में उन्होंने अपनी पहली पदयात्रा की। इस दौरान वह 123 किलोमीटर पैदल चले। दूसरी यात्रा उन्होंने साल 2007 में की। तब वह 127 किलोमीटर पैदल चले। 2019 में उन्होंने 150 किमी की पदयात्रा की। केंद्रीय मंत्री के रूप में, उन्हें सस्ती दरों पर 850 से अधिक दवाएं उपलब्ध कराने और हृदय स्टेंट और घुटने के प्रत्यारोपण की लागत को कम करने के लिए 5,100 से अधिक जन औषधि स्टोर स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। जन औषधि केंद्रों की श्रृंखला का उपयोग। ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल तकनीक से बने 10 करोड़ सैनिटरी पैड को मामूली कीमत पर बेचने के लिए, महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में उनके योगदान के लिए यूनिसेफ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। अमित ने कहा इस दौरान उन्हें केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया की जीवन संगिनी श्रीमती गीता बेन से मुलाकात कर परिवार के संघर्षों को जानने का भी अवसर मिला।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *