दुर्ग की घटना से हम सभी दुःखी,कांग्रेस गंभीर मामले पर ना करें राजनीति, आरोपी के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, साय सरकार आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार मना रही है। जन सरोकार का यह बड़ा उदाहरण है। सरकार इसके माध्यम से जनता तक जाएगी, और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। तीन चरणों में यह आयोजन किया गया है। 31 मई को इसका समापन होगा।

श्री साव ने कहा कि, सुशासन तिहार से नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानने को मिलेगी। वहीं इससे सरकारी योजनाएं बनाने में भी मदद मिलेगी। साय सरकार का यह सुशासन तिहार एक बड़ा अभियान है। हम सब इसमें सहभागी बनने जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दुर्ग दुष्कर्म मामले पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ऐसे भावनात्मक मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जनता ने पांच साल तक कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार देखी है। कैसे अपराधी उनके पहलू में आकर छुपते थे। उन्होंने अपराधियों का संरक्षण किया, पुलिस और कानून का पांच साल तक दुरुपयोग किया। ये किसी से छिपी नहीं है। दुर्ग की घटना बेहद दर्दनाक और विभत्स है, हम सभी उस घटना से दुखी है। पूरी संवेदना परिवार के साथ है। इस मामले की पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। इस सरकार में दोषी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

श्री साव ने कहा कि, भाजपा संगठन की नियमित बैठक होती है। हमारे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी का प्रवास होगा। वे पार्टी की बैठक लेकर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इसी संदर्भ में कल अलग अलग वर्ग की बैठक है।
….. …….

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *