नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादी संगठन को करारा झटका देते हुए सुरक्षाबलों ने खूंखार माओवादी कमांडर बसव राजू और उसके साथियों को ढेर कर दिया। इस बड़ी सफलता के बाद सुरक्षाबलों का उत्साह चरम पर है और उन्होंने बरसते पानी में नाचकर अपनी कामयाबी का जश्न मनाया।
गुरुवार को जब डीआरजी जवान अभियान से लौटे, तो शहर में उनका भव्य स्वागत हुआ। नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जवानों का अभिनंदन किया। इसके बाद देर रात तक जवानों ने गुलाल लगाकर, भारत माता के जयकारों के साथ जश्न मनाया।
एक समय था जब बस्तर में नक्सली शवों पर नाचते थे, लेकिन अब परिस्थिति बदल चुकी है। अब नक्सलियों को एक के बाद एक ढेर किया जा रहा है और जवान नाचकर अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं।
गुरुवार की रात नारायणपुर में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब अभियान से लौटे जवान तेज बारिश के बावजूद सड़कों पर उतर कर नाचे, गुलाल उड़ाया और जयकारे लगाए। ये जश्न केवल जीत का नहीं, बल्कि नक्सलवाद पर लगातार मिल रही सफलता का प्रतीक बन गया है।