बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास करने वाला छत्तीसगढ़ का युवक जितेंद्र पुरैना (22) उनके साथ फिल्मों में काम करना चाहता है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वो सलमान के साथ काम करना चाहता है, इसलिए उसने बात करने घर में पहुंचा था।

जितेंद्र अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए वह दुर्ग के गांव डूमरडीह से मुंबई पहुंच गया। उसे पकड़ने के पश्चात बांद्रा पुलिस ने खाना खिलाया और वापस भेज दिया। सलमान से मिलने की इच्छा में उसने अपनी बहन के 125 रुपये भी चोरी कर लिए। जितेंद्र ने बताया कि 17 मई को वह माना एयरपोर्ट में मुंबई जाने के संबंध में जानकारी मांग रहा था, लेकिन वहां उपस्थित पुलिस वाले उसे ले गए।

पिता हरदयाल ने उसको छुड़वाया। इसके बाद 18 मई को बहन के पर्स से 125 रुपये निकालकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से मुंबई की ट्रेन पकड़ी। 21 मई को वह सलमान के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, किन्तु गार्डों ने उसे थप्पड़ मारकर भगा दिया। इसके बाद वह बांद्रा थाने पहुंच कर पुलिस वालों को अपने बारे में जानकारी दी । यहां से पुलिस कर्मियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया।

ज्ञात हो कि सलमान खान के घर पर पहले कुछ बदमाश फायरिंग कर चुके हैं, उन्हें कई दफा जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे में मुंबई में उनके घर और आसपास अक्सर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के उनके घर के पास आने पर तत्काल पकड़कर पूछताछ की जाती है।

यह भी पढ़ेंशादी की अंतिम रस्म से ऐन पहले दुल्हन बोली—”मैं किसी और से प्यार करती हूं”, मंडप में मचा हड़कंप

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *