कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, यह प्रधानमंत्री मोदी जी की पक्की गारंटी है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव जेवरी के समाधान शिविर में पहुंचे, लोगों की समस्याओं का किया त्वरित समाधान

सुशासन सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का कर रही त्वरित निराकरण, और यही तो रामराज्य है : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बेमेतरा जिला के ग्राम जेवरी में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। इस शिविर में श्री साव ने 12 गांवों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

इस अवसर पर श्री साव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री प्रदान किया, नन्हें बच्चों का अन्नप्रासन कराया एवं माताओं को सुपोषण किट वितरित किया। साथ ही विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आवेदनों के निराकरण के संबंध में निर्देश दिया। वहीं क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणों की मांग पर गौरव पथ, सीसी रोड और मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए 70 लाख रुपए की घोषणा की।

समाधान शिविर में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय का सुशासन सरकार जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है, और यही तो रामराज्य है। उन्होंने कहा कि, सभी विभागों के समस्याओं का समाधान शिविर में लगे स्टॉल में हो रहा है। वहीं सुशासन तिहार में लोगों से 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, यह सरकार के प्रति आम जन के विश्वास को दर्शाता है। उनको विश्वास है कि, सिर्फ यही सरकार उनकी समस्या का समाधान करेगी।

श्री साव ने कहा कि, हमारी सरकार जनता के द्वार जाकर उनकी दुःख दर्द को समझ कर उसे दूर कर रही है। वहीं कांग्रेस सरकार ने जनता को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा, जबकि साय सरकार 18 महीने में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति की है। लोगों का सांय सांय आवास बन रहा है। सबको आवास दिलाने के लिए सर्वे किया गया है। आने वाले समय में सबको प्रधानमंत्री आवास मिलेगा, कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, यह प्रधानमंत्री मोदी जी की पक्की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

इन गांवों में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ग्राम जेवरी में गौरव पथ निर्माण के लिए 10 लाख रुपए एवं सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही फरी में सीसी रोड के लिए 8 लाख रुपए, गांव की दूसरी गली में सीसी रोड हेतु 6 लाख रुपए, डुंडा में सीसी के लिए दो लाख रुपए, खिलोरा में सीसी रोड के लिए 8 लाख रुपए, अमोरा में सीसी रोड निर्माण करने 8 लाख रुपए एवं बैजलपुर में गौरव पथ निर्माण के लिए 10 लाख रुपए का ऐलान किया। वहीं ग्राम निनवा, रजकुली, कंतेली, फरी में मुक्तिधाम बनाने के लिए 3-3 लाख कुल 12 लाख रुपए की घोषणा की।

समाधान शिविर में मा. विधायक श्री दीपेश साहू जी, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा साहू जी, जिला अध्यक्ष श्री अजय साहू जी, श्री राजेश शर्मा जी,कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा जी, एसपी श्री रामकृष्ण साहू जी, सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

……. ……

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *