केवल 20 कॉर्पोरेट की संपति बढ़ने का भूपेश बघेल का बयान पूरी तरह सस्ती राजनीति वाला बयान,भूपेश जी अपनी ,सोनिया जी की और राहुल जी की आय के आंकड़े चेक करे :अमित चिमनानी

पिछले 11 वर्षों में 40 लाख करोड़ रु से ज्यादा सीधे किसानों युवाओं, महिलाओं के खाते में गए ,25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए,विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने में पूरे भारत का योगदान:अमित चिमनानी

भारत के जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भूपेश बघेल के नकारात्मक बयान ,जिसमें उन्होंने दावा किया कि केवल 20 कॉरपोरेट लोगों की संपत्ति बढ़ी है इस पर पलट वार करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार सीए अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस को देश की हर उपलब्धि से तकलीफ है एवं वह देश की हर उपलब्धि से चिढ़ते हैं। जब-जब देश आगे बढ़ता है देश का डंका विश्व में बजता है तब तक कांग्रेस के खेमे में मायूसी छा जाती है और वह ऊलजुल बयान देने लगते हैं जिनका कोई तथ्य नहीं होता। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान इसी श्रृंखला में दिया हुआ एक बयान है।

अमित ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने केवल 11 वर्षों में 40 लाख करोड रुपए से ज्यादा तो किसानों के, युवाओं के महिलाओं के, खाते में सीधे डाले हैं देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं जनता का पैसा सीधा जनता के पास पहुंच रहा है अब यहां पर 85% भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को खदेड़ा जा चुका हैं। देश के बजट का आकार भी 16 लाख करोड रुपए से बढ़कर 50 लाख करोड़ हो गया है देश में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ गई है देश में अब हर व्यक्ति पहले की तुलना में बेहतर जीवन जी रहा है उनके जीवन में मिलने वाली सुविधाओं में भी वृद्धि हुई है ऐसे में भारत का चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है और यह सभी की योगदान से ही संभव हो पाया है।

अमित ने कहा श्री भूपेश बघेल को सार्वजनिक करना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में उनकी आय कितनी बढ़ी है सोनिया गांधी और राहुल गांधी की आय कितनी बढ़ी? निश्चित तौर पर उनकी आय में भी कुछ वृद्धि हुई होगी ,जैसे पूरे देशवासियों की आय में हुई है ऐसे में उनका राजनीतिक बयान उनके स्वयं के आंकड़े से ही गलत साबित हो जाएगा। देश में जब-जब खुशी मनाने का अवसर होता है जब-जब देश को मिल रही उपलब्धियों पर गर्व करने का विषय रहता है तब कांग्रेस नकारात्मक बयान बाजी कर कर, अपने ही देश के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करती है, जो की एक अक्षम्य में अपराध है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *