रायपुर,
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रायपुर में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पटेल के विधानसभा क्षेत्र के पास जीरो पाइंट स्थित कार्यालय और उनके आवास सहित तीन स्थानों पर छापामारी की गई।

12 साल में 3.32 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

CBI की जांच में पता चला है कि पटेल ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 के बीच पत्नी और पुत्र के नाम पर कुल 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां खरीदी हैं। यह संपत्ति उनकी ज्ञात वैध आय से काफी अधिक है।

छापेमारी के दौरान 10 कृषि भूखंड, एक आवासीय भूखंड सहित अन्य अचल संपत्तियों की जानकारी मिली है।

CBI के अनुसार पटेल ने भ्रष्टाचार और आपराधिक कदाचार के जरिए अवैध तरीके से आर्थिक समृद्धि हासिल की है।

2024 में भी हुई थी छापामारी

9 सितंबर 2024 को भी CBI ने पटेल के ठिकानों पर छापा मारा था। पटेल ने 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपये के साथ नौकरी शुरू की थी और उसके बाद लगातार संपत्तियों की खरीददारी की। जांच में अब तक लगभग 5 करोड़ 37 लाख रुपये की संपत्तियों के खरीदने के सबूत मिले हैं।

मामला सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है

यह मामला सरकारी नौकरी में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंभीर समस्या को सामने लाता है। CBI इस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed