कोरोना का खतरा अब पूरे देश में फैलता जा रहा है। एक जून तक देश के 27 राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 363 नए मामले सामने आए हैं। 383 मरीज ठीक हुए हैं और दो की मौत हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट मध्यम संक्रामकता वाला है, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।

सक्रिय मरीजों की संख्या में उछाल

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में देश में 3758 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले दिन से अब तक 1818 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जबकि दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

राज्यवार आंकड़े: महाराष्ट्र और दिल्ली में 400 से ज्यादा सक्रिय केस

राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो केरल में कोरोना के 64 नए मामले सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1400 पहुंच गया है। महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। हालांकि, ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं।

कोरोना से हुई दो मौतें

कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो बीते दिन से अब तक दो कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। ये मौतें केरल और कर्नाटक में दर्ज की गईं। कर्नाटक में 63 वर्षीय पुरुष और केरल में 24 वर्षीय महिला की मौत हुई। दोनों अन्य बीमारियों से भी परेशान थे।

एक तिहाई मरीज हुए ठीक

केंद्र सरकार के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक करीब एक तिहाई मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इससे मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की तुलना में 1818 मरीज (32.45 प्रतिशत) कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *