यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (एसबीयू) द्वारा रूस पर रविवार को अब तक का सबसे बड़ा हमला किए जाने की खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि एसबीयू ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाया है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, इस हमले में 40 से अधिक रूसी बॉम्बर जेट्स को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले, न्यूज़ एजेंसी एएफपी के अनुसार, रविवार को ही रूस में दो पुलों को निशाना बनाया गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। इस मामले पर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमले के बाद ओलेन्या एयरबेस पर कई रूसी स्ट्रैटेजिक बॉम्बर्स में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के एयरबेस 0106 को निशाना बनाया है। इरकुत्स्क क्षेत्र के रूसी गवर्नर ने ऐलान किया है कि यूक्रेनी रिमोट-कंट्रोल्ड यूएवी ने श्रीदनी गांव में एक मिलिट्री यूनिट पर हमला किया है, और साइबेरिया में यह इस तरह का पहला हमला है। वहीं, न्यूज़ एजेंसी एपी ने यूक्रेन के हवाले से बताया है कि तीन साल की जंग में रूस ने रविवार को उसके खिलाफ भारी मात्रा में ड्रोन लॉन्च किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन ने रूसी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के खिलाफ ‘बड़े पैमाने पर’ हमला बोला है। बताया जा रहा है कि पूर्वी साइबेरिया में एक बेस को निशाना बनाया गया है, जो इसकी सीमा से हजारों किलोमीटर दूर है। सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विसेज रूस में मोर्चे से दूर दुश्मन के बॉम्बर्स को खत्म करने के मकसद से बड़े पैमाने पर खास अभियान चला रही हैं। लक्षित बेलाया एयर बेस में हमले के कारण आग भी लग गई है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *