मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

  1. स्थानांतरण नीति का अनुमोदन: मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी। जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे। आवेदन 6 से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी।
  2. ग्राम पंचायत का नाम परिवर्तन: मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किए जाने का अनुमोदन किया गया।
  3. ग्राम पंचायतों के नाम परिवर्तन: कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम सोनपुर और बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया।
  4. कलाग्राम की स्थापना: छत्तीसगढ़ राज्य की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में कलाग्राम की स्थापना हेतु संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
  5. राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी: नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
  6. किफायती जन आवास नियम, 2025: राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती भूखंड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 का अनुमोदन किया गया।
  7. युवा रत्न सम्मान योजना: युवा कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत हर वर्ष एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को सम्मानित किया जाएगा।
  8. प्रशिक्षक भर्ती में शिथिलीकरण: राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती हेतु राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मानदंड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया।
  9. छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30: ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30‘‘ का अनुमोदन किया गया।

इन निर्णयों से राज्य में विकास, रोजगार और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *