रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के सिलसिले में एसीबी ने एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों को आरोपी बनाया है, जिनमें पप्पू बंसल का नाम भी शामिल है। घोटाले में संलिप्तता के आरोप के बाद बंसल भूमिगत हो गए थे। हाल ही में एसीबी को जानकारी मिली कि वे इलाज के लिए अस्पताल जा रहे हैं, जिसके बाद एसीबी ने उन्हें अस्पताल पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

शराब घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ एसीबी ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में, एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली में उनके निवास से गिरफ्तार किया था। उन्हें रायपुर लाया गया और विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। विजय भाटिया के खिलाफ शराब घोटाले के अलावा पीएमएलए के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, और ईओडब्ल्यू विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत उनकी पूछताछ करेगी।

पप्पू बंसल को एसीबी और ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बंसल को कुछ ही समय में एसीबी के अधिकारी विशेष अदालत में पेश करेंगे, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड प्राप्त किया जाएगा। रिमांड मिलने के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू करेंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *