बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ जारी, एक माओवादी के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। ज्ञात हो कि, बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगलों में मुठभेड़ सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें एक माओवादी के मारे जाने की खबर भी है।

IGP बस्तर पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर के उपस्थिति की आसूचना संयुक्त बल अभियान पर निकली थी । सुबह से संयुक्त बल के साथ माओवादियों की मुठभेड़ जारी है । विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

मिली अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, मौके से ऑटोमैटिक हथियार के भी बरामद होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि, लगातार जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। कहा जा रहा है कि,डीआरजी कोबरा एसटीएफ के जवानों को फिर से बड़ी सफलता मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *