बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

बीजापुर (छत्तीसगढ़):
बस्तर के बीजापुर जिले में स्थित नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मुठभेड़ में माओवादी केंद्रीय कमेटी का सदस्य और वांछित नक्सली सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया है। सुधाकर पर सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम—डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन—सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में माओवादी नेता सुधाकर मारा गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मौके पर नक्सलियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रेस प्रभारी बंडी प्रकाश सहित अन्य शीर्ष कमांडरों की मौजूदगी की भी सूचना है।

लगातार ढेर हो रहे शीर्ष नक्सली

इससे पहले 21 मई 2025 को भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी, जब 1.5 करोड़ के इनामी माओवादी नेता बसवा राजू को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। उससे पहले कर्रेगुट्टा क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे।

गृह मंत्री शाह का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान यह स्पष्ट किया था कि देश से नक्सलवाद का समाप्ति लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक तय किया गया है। उन्होंने कहा था कि नक्सली हिंसा का जवाब अब सख्ती से दिया जाएगा और सरकार इससे पीछे हटने वाली नहीं है।

बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों लगातार चल रहे ऑपरेशनों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने मिशन में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *