है

*बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई बड़ी मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम के मारे जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे नक्सलवाद के अंत की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक ट्वीट कर सुरक्षाबलों को सलाम करते हुए कहा, *“लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने ट्वीट में बताया कि बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में 1 करोड़ के इनामी और माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य सुधाकर को मार गिराया गया। यह कार्रवाई हालिया वर्षों में माओवाद के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सबसे प्रभावी अभियानों में एक मानी जा रही है।साय ने यह भी बताया कि वर्ष 2024-25 में अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है, जो सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति और समर्पण का प्रमाण है।उन्होंने लिखा। सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं। यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप **मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त** बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।साय का यह बयान ऐसे समय आया है जब बस्तर और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सफल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। 21 मई को मारे गए माओवादी महासचिव बसवराजू के बाद सुधाकर की मौत नक्सल संगठनों को एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी जवानों के शौर्य को नमन करते हुए अपने संदेश का अंत ‘जय हिंद, जय छत्तीसगढ़’ के उद्घोष से किया।

[साय का ट्वीट देखें]

https://x.com/vishnudsai/status/1930631315151327438?t=Ka2dFocA-wjSDIhS8CdDTg&s=08)

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *