रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड, टाटीबंध में आज कुल 5.21 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के दौरान निम्नलिखित प्रमुख कार्यों की शुरुआत की गई:

  • सामुदायिक भवन निर्माण (टाटीबंध) – ₹10 लाख
  • माध्यमिक शाला भवन (यदुवंशी चौक) रंगमंच पूर्णता – ₹10 लाख
  • टाटीबंध चर्च के पास एवं एम्स हॉस्पिटल गेट के सामने चौक निर्माण – ₹10 लाख
  • माध्यमिक शाला प्लास्टर, पेंटिंग, खिड़की-दरवाजा रिपेयरिंग – ₹15 लाख
  • प्राथमिक शाला में मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य – ₹15 लाख

विधायक श्री मूणत ने बताया कि शहीद भगत सिंह वार्ड में इससे पूर्व भी अनेक विकास कार्य संपन्न किए जा चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अय्यप्पा मंदिर के पास ओपन जिम – ₹10 लाख
  • सतनामी पारा में अधूरा सामुदायिक भवन पूर्णता – ₹10 लाख
  • मिश्रा आटा चक्की के पास उद्यान निर्माण – ₹10 लाख
  • राकेश चंद्राकर के मकान के सामने उद्यान निर्माण – ₹10 लाख
  • साहू पारा में रंगमंच निर्माण – ₹10 लाख
  • महतारी सदन निर्माण (तीन चरणों में) – ₹75 लाख
  • सीसी रोड निर्माण व अन्य कार्य – ₹10 लाख

श्री मूणत ने जानकारी दी कि टाटीबंध स्थित छुहिया तालाब के सौंदर्यीकरण, उद्यान, एवं वॉलीबॉल ग्राउंड के निर्माण हेतु 2.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति अधोसंरचना मद से प्रस्तावित है, जो वर्तमान में निविदा स्तर पर है।

विधायक राजेश मूणत का वक्तव्य:

“रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 19 वार्डों में जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर योजनाएं बनाई जा रही हैं और विकास कार्यों को तेज़ी से धरातल पर उतारा जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं, सौंदर्यीकरण, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों। शहीद भगत सिंह वार्ड में यह कार्य उसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।”

श्री मूणत ने यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं स्वीकृति की कतार में हैं, जो रायपुर पश्चिम को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *