प्रदेश की जनता ने साय सरकार के कार्यों पर जताया भरोसा, मिला जन आशीर्वाद : डिप्टी सीएम अरुण साव

“विष्णु देव साय की सुशासन सरकार कर रही छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति की चिंता, पायलट अपनी पार्टी की चिंता करें”

छत्तीसगढ़ की तरक्की से सचिन पायलट को दर्द हो रहा है तो यह दर्द उन्हें मुबारक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को अपनी पार्टी की चिंता करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि, सचिन पायलट जी कांग्रेस पार्टी की डेढ़ साल की दुर्दशा पर चिंता करें। विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। वहीं पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है, इसकी चिंता पायलट जी को करनी चाहिए।

श्री साव ने कहा कि, प्रदेश की जनता ने बार-बार साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है। जन आशीर्वाद से सरकार को ताकत और मजबूती दी है। हम मोदी जी की एक-एक गारंटी को पूरा कर रहे हैं। आज जनहित में निर्णय लेकर सारे कार्य कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता विष्णु देव साय की सुशासन सरकार कर रही है। सचिन पायलट जी अपनी पार्टी की चिंता करें। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के आने का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलता है। इससे सचिन पायलट को दर्द हो रहा है तो यह दर्द उन्हें मुबारक हो।
…… ……..

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed