रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अब तीन और महीने अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। 30 जून 2025 को उनके रिटायरमेंट का दिन था, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने इसी दिन उन्हें विस्तार देने का फैसला किया। कैबिनेट की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस फैसले की जानकारी मीडिया को दी।

सरकार के इस निर्णय के बाद अमिताभ जैन अगले तीन महीने तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। यह फैसला छत्तीसगढ़ प्रशासन के लिए स्थिरता और अनुभव को बनाए रखने के नजरिए से अहम माना जा रहा है।

कौन हैं अमिताभ जैन?

अमिताभ जैन 30 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव बने थे। उनका जन्म 21 जून 1965 को दुर्ग में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई बालोद जिले के दल्ली राजहरा से की और फिर 11वीं बोर्ड (तब हायर सेकेंडरी) में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और दिल्ली आईआईटी से एमटेक किया।

आईएएस करियर की शुरुआत जबलपुर से

1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन ने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत जबलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर की। इसके बाद नीमच, बैकुंठपुर और ग्वालियर जैसे क्षेत्रों में सेवाएं दीं। वे राजगढ़, छतरपुर और होशंगाबाद जिलों में कलेक्टर भी रहे।

छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी निभाई अहम भूमिकाएं

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद उन्होंने रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर के रूप में कार्य किया। इसके अलावा सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव जैसे जिम्मेदार पदों पर भी रहे। उन्होंने वित्त, वाणिज्य एवं उद्योग, लोक निर्माण, जनसंपर्क, आबकारी, जीएसटी और वन विभाग जैसे प्रमुख विभागों में सेवाएं दीं।

चार साल तक रहे राज्य के वित्त सचिव

मुख्य सचिव बनने से पहले वे चार साल तक राज्य के वित्त सचिव रहे। इस दौरान उन्होंने बजट, राजस्व और आर्थिक नीति निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में नेतृत्व किया।

सरकार के इस फैसले को अनुभव, प्रशासनिक निरंतरता और विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *