कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा का बड़ा आक्रमण

सत्ता में रहते लोकतंत्र की हत्या, विपक्ष में रहते लोकतंत्र को बदनाम करना, यही कांग्रेस का चरित्र : अमित चिमनानी

सालों तक ईवीएम हैक होने के आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने अब वोटर्स पर आरोप लगा खुद को खुद ही झूठा साबित किया : अमित चिमनानी

कई बार माफी मांगने वाली कांग्रेस को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी : अमित चिमनानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आज से शुरू होने जा रहे आंदोलन को लेकर प्रेस ब्रीफ में जमकर हमला बोला है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा  कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने से अब कांग्रेस पूरी तरह हताश और निराश हो गई है। भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करते रहने की इनकी कोशिश एक अक्षम्य अपराध है। बौखलाहट में जिस तरह की भाषा ये उपयोग करते हैं, वह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

ऐसा लगता है कि किसी अज्ञात ताकतों के हाथ में खेल रही है कांग्रेस

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस पहले ईवीएम को बदनाम करती रही थी। कुल चालीस बार विभिन्न अदालतों ने अपने ईवीएम को सही ठहराया। अब कथित वोट चोरी के नये पैंतरे के साथ कांग्रेस आंदोलन कर रही है।

तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुन कर आए विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के लिए अभद्र शब्दों का उपयोग निंदनीय है। वोट चोर कहने की जितनी निंदा की जाय, वह कम है। लोकतंत्र की हत्या, बूथ कैप्चरिंग, आदि कांग्रेस का चरित्र रहा है।

कांग्रेस को इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए

12 जून 1975 वह तारीख थी, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर फैसला सुनाया। अदालत ने इंदिरा के चुनाव मे गलत तौर तरीके अपनाने का दोषी माना। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए छह साल तक अयोग्य ठहरा दिया गया। इसके बाद इंदिरा ने देशभर में आपातकाल लगा दिया। कांग्रेस को इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।

अमित ने कहा राहुल गांधी लागतार झूठ बोलते है जिस पर उन्हें माफी मांगनी पड़ती है।

 गलत द्वीट के लिए माफी (दिसंबर 2017)

राहुल गांधी ने कांग्रेस की आधिकारिक द्विटर रद्दा पर एक द्वीट किया जिसमें महंगाई के आंकड़े गलत तरीके से ज्यादा दिखाए गए थे। बाद में उन्होंने ट्वीट हटाकर सही आंकड़े पोस्ट किए और लिखा, “मैं इंसान हूँ, गलती हो जाती है।”

‘चौकीदार चोर है’ का सुप्रीम कोर्ट को गलत संदर्भ देने पर माफी (2019)

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान “चौकीदार ही चोर है” वाक्यांश को सुप्रीम कोर्ट से जोड़ दिया था। कोर्ट की आपत्ति पर राहुल गांधी ने कहा कि यह “हीट ऑफ कैम्पेन” में हुआ और “अनफॉर्चुनेटली” ऐसा हो गया। बाद में उन्होंने कोर्ट से “अन्कण्डीशनल अपोलॉजी” किया।

राहुल गांधी का मोदी (ओबीसी)समाज को गाली देना

राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 कर्नाटक के कोलार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था-   सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसमें मोदी समुदाय को बदनाम करने का आरोप लगाया था। इस मामले में 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता छोड़नी पड़ी थी।

*राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में झूठ

राहुल गांधी ने 25 अगस्त, 2022 को कारगिल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक रैली को संबोधित किया था। गलवान में चीनी सेना से हुई हिंसक झड़प जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने रैली में दावा किया था- “लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या-क्या पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों ने हमारे सैनिकों की पिटाई की, इस पर एक भी सवाल नहीं पूछेंगे? चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है।” कोर्ट ने पूछा- आपको कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है, विश्वसनीय जानकारी क्या है, अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते। कोर्ट ने कहा- जब सीमा पार संघर्ष चल रहा हो, तो क्या आप ये सब कह सकते हैं?

श्री चिमनानी ने कहा कि राहुल गांधी को वोटर लिस्ट में धोखाधड़ी किए जाने के दावों को सही साबित करने के लिए एक हलफनामा साइन करके देना है, लेकिन राहुल गांधी का कहना है कि वे हलफनामा साइन नहीं करेंगे।
इससे प्रमाणित होता है वो केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं।
राहुल गांधी द्वारा लगाए जाने वाले झूठे आरोपों की सूची बहुत लंबी है।वह आज तक अपने किसी भी आरोप को प्रमाणित नहीं कर पाए है। कांग्रेस के इस आंदोलन को भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ एक आंदोलन माना जाना चाहिए।प्रेस ब्रीफ में भाजपा के नवनियुक्त  प्रदेश मंत्री अमित साहू मौजूद रहे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed