भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव गणेश उत्सव में हुए शामिल
135वें मूर्ति स्थापना समारोह में की विशेष पूजा-अर्चना

इस अवसर पर श्री किरण सिंह देव ने कहा कि यह गणेश उत्सव, स्व. बाल गंगाधर तिलक जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ एक महत्वपूर्ण सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन है, जो समाज को जोड़ने और जागरूकता फैलाने का माध्यम रहा है। उन्होंने कहा, “ऐसे ऐतिहासिक एवं जनभावनाओं से जुड़े आयोजन में सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व एवं सौभाग्य की बात है।”

पूजा कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री देव ने आरती की और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

इस विशेष अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही समेत बड़ी संख्या में गणेश भक्त एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *