सेवा पखवाड़ा पर हुआ कार्यशाला संपन्न

सेवा पखवाड़ा के जरिये समाज को और जोड़ना होगा – डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

सेवा पखवाड़ा हमारा संकल्प का पखवाड़ा – किरण देव

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण कार्यशाला आज संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के जरिये हमें समाज के बीच जाकर हमें अधिक से अधिक अपने सेवा कार्यों का विस्तार करना होगा। इस पखवाड़े में हमें तय कार्यक्रमों के माध्यम से जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए और अधिक प्रयास करने का अभियान चलाना होगा। सूचना के माध्यम से जुड़े हमें सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा पखवाड़ा अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। यह कार्यक्रम हमें प्रदेश स्तर के बाद जिले और फिर मंडल में कार्यशाला करना है। कार्यशाला के माध्यम से हमें विविध कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अपना एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं इस कार्यक्रम में हमें अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करवानी होगी। इस समय हम एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे है जब विश्व गुरू बनने के रास्ते पर है। ऐसे पखवाड़े हमारे लिए एक संकल्प का अवसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि आप सब पूरे पखवाड़े में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे। सेवा ही संगठन की भाव को हमें अपने जीवन में उतारना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा करते है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अपनी निर्धारित कार्यों को भी पूरा करते है और संगठन के कार्यों में भी पूरी निष्ठा से अपना योगदान देते है। यह समय भी पूरा सेवा भाव से जुटने का है।

प्रदेश महामंत्री व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश संयोजक अखिलेख सोनी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक पूरे एक पखवाड़े तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसमें आपकी सहभागिता जरूरी है। पूरे प्रदेश में जिले स्तर पर इस तरह की कार्यशाला आने वाले दिनों में आयोजित की जाएंगी।

इस कार्यशाला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सेवा पखवाड़ा आयोजन समिति के सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठिया, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, जयंती पटेल, प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेल सहित प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *