साहित्यकार सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि पर साहित्य लेखन के जरिए सामाजिक जागरण करें : जम्वाल

प्रदेश संगठन महामंत्री साय का आग्रह : पाठ्य पुस्तकों में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की जीवनी को शामिल करने पथ तैयार करें

साहित्यकार पहुंचे प्रदेश भाजपा कार्यालय, नानाजी देशमुख ग्रन्थालय का किया अवलोकन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने प्रदेश के साहित्यकारों से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि विषयों पर साहित्य लेखन के जरिए सामाजिक जागरण करने पर बल दिया है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों से चर्चा कर रहे थे। विदित रहे, प्रदेश के साहित्यकारों ने श्री जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य भेंट की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचे साहित्यकारों में डॉ. चित्तरंजन कर, गिरीश पंकज, माणिकलाल वर्मा, डॉ. बलदाऊराम साहू के साथ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं भाजपा के कार्यालय मंत्री अशोक बजाज उपस्थित थे। गौरतलब है, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार हाल ही में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की हिंदी राजभाषा समिति में सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान भाषा और साहित्य विषय को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने स्कूली पाठ्य पुस्तकों में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की जीवनी को शामिल करने के लिए पथ तैयार करने का आग्रह किया।

भाजपा पदाधिकारियों से भेंट व चर्चा के बाद साहित्यकारों ने प्रदेश कार्यालय में स्थापित नानाजी देशमुख ग्रन्थालय का भी अवलोकन किया। इस समय प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *