26/11 पर पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम का कबूलनामा,’ हम जवाब देना चाहते थे, लेकिन अमेरिका ने मना किया’, BJP ने कह दी बड़ी बात…


चिदंबरम का चौंकाने वाला खुलासा
अमेरिका ने हमें जवाबी कार्रवाई से रोका
बीजेपी ने कहा बहुत देर कर दी

मुंबई हमलों पर पी चिदंबरम का बड़ा कबूलनामा
2008 के 26 11 मुंबई आतंकी हमलों को लेकर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है उन्होंने बताया कि अमेरिका के दबाव के चलते भारत ने पाकिस्तान पर सैन्य जवाबी कार्रवाई नहीं की

मेरे मन में बदला लेने का विचार आया था
एक न्यूज इंटरव्यू में चिदंबरम ने बताया कि हमले के कुछ ही दिन बाद तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस (Condoleezza Rice) भारत आई थीं और उन्होंने प्रधानमंत्री और उनसे अनुरोध किया कि भारत कोई जवाबी कार्रवाई न करे चिदंबरम ने कहा हमारे दिमाग में सैन्य प्रतिक्रिया का विचार था लेकिन अंत में निर्णय यह हुआ कि हम भौतिक जवाब नहीं देंगे

विदेश मंत्रालय की भूमिका अहम
चिदंबरम ने बताया कि यह फैसला काफी हद तक विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) और आईएफएस अधिकारियों (IFS Officers) के सुझावों पर लिया गया था उन्होंने कहा प्रधानमंत्री (Manmohan Singh) ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी और निष्कर्ष यही निकला कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में भारत को सैन्य जवाब नहीं देना चाहिए

क्या था 26 11 हमला
26 नवंबर 2008 को लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों (Pakistani Terrorists) ने मुंबई के ताज होटल (Taj Hotel) ओबेरॉय (Oberoi Trident) छत्रपति शिवाजी स्टेशन (CST Station) लियोपोल्ड कैफे (Leopold Cafe) नरीमन हाउस (Nariman House) जैसे प्रमुख स्थानों पर हमला किया था जिसमें 175 लोग मारे गए थे आतंकवादी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) को जिंदा पकड़ा गया और 2012 में फांसी दी गई

बीजेपी का पलटवार
भाजपा नेताओं (BJP Leaders) ने चिदंबरम के बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कहा कि चिदंबरम ने वही सच बोला जो देश पहले से जानता था कि यूपीए सरकार (UPA Government) ने दबाव में काम किया
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने आरोप लगाया कि चिदंबरम शुरू में गृह मंत्री का पद संभालने को लेकर तैयार नहीं थे और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई चाहते थे लेकिन कांग्रेस नेतृत्व (Congress Leadership) विशेषकर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के दबाव में चुप हो गए

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यूपीए सरकार (UPA Government) अमेरिका (USA) से आदेश ले रही थी क्या सोनिया गांधी गृह मंत्री पर हावी थीं

पूनावाला ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट (Clean Chit) देने और हिंदू आतंकवाद (Hindu Terror) की कहानी को बढ़ावा देने का प्रयास किया साथ ही मुंबई हमलों के बावजूद पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (Most Favoured Nation MFN) का दर्जा देने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *