PM chairs the 47th Annual General Meeting of the Prime Ministers Museum and Library Society, in New Delhi on June 23, 2025.

चेन्नई में बड़ा हादसा: थर्मल पावर स्टेशन का निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

चेन्नई, 30 सितंबर 2025 – उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार को एक बड़ा निर्माण हादसा हो गया, जिसमें निर्माणाधीन ढांचा गिरने से 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी घायलों को स्टैनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा,

“चेन्नई में हुए हादसे से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट की साइट पर मचान बनाकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह मचान भरभराकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि करीब 30 फीट की ऊंचाई से मजदूर नीचे गिरे, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हादसे की जांच शुरू, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही तमिलनाडु बिजली बोर्ड के सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन और टैंगेडको चेयरमैन ने स्टैनली अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और हर संभव इलाज का आश्वासन दिया। राज्य सरकार ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम घटनास्थल पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि हादसे की अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि निर्माण सामग्री या मचान की गुणवत्ता में खामी हो सकती है।

थर्मल पावर स्टेशन की जानकारी

उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन एक कोयला आधारित विद्युत संयंत्र है, जिसकी स्थापना 1970 में की गई थी। इसकी उत्पादन क्षमता 450 मेगावाट है। फिलहाल यहां एन्नोर SEZ सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट परियोजना का निर्माण चल रहा है, जो सितंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। My

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *