धरसींवा विधानसभा के ग्राम पंचायत कुरूद सिलयारी में महात्मा गांधी की जयंती और विजय दशमी (दशहरा) के एक ही दिन पड़ने के शुभ अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, जिसमें एक नवीन आंगनबाड़ी भवन प्रमुख है। इसी अवसर पर, ग्राम में तीन वर्ष पूर्व खंडित हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के स्थान पर स्थापित की गई नवीन तेजस्वी प्रतिमा का भव्य लोकार्पण भी किया गया हैं|
इस अवसर पर विधायक अनुज अनुज शर्मा ने कहा कि हम एक अपूर्व और महान संयोग के साक्षी हैं। आज एक ही दिन पर हम सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी की जयंती मना रहे हैं, और इसी दिन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक-विजय दशमी का महापर्व भी है! मैं इस दोहरी खुशी के अवसर पर आप सभी को दशहरा और गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। जैसे दशहरे पर राम ने रावण के अहंकार का वध किया, वैसे ही गांधी जी ने सत्याग्रह से अन्याय की ताकत को झुकाया। आज जब हम यहाँ इस नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन कर रहे हैं, तो यह गाँव में शिक्षा, स्वास्थ्य और समरसता रूपी सत्य की स्थापना है। ग्राम कि सरपंच श्रीमती रूखमणी साहू ने भी विधायक अनुज शर्मा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा विधायक के सहयोग और ग्रामवासियों की एकजुटता से, हम कुरूद सिलयारी को केवल ग्राम नहीं, बल्कि एक आदर्श ग्राम का मॉडल बनाकर दिखाएंगे।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खूँटे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डाक्टर के के वर्मा, जनपद सदस्य विजय साहू, अरविंद ठाकुर, ग्राम सरपंच श्रीमती रूखामणी साहू, उपसरपंच गजेन्द्र साहू सहित पंच गण व ग्रामीण उपस्थित थे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed