रायपुर, 19 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 ( National Tribal Games 2026) में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के साथ-साथ जगदलपुर और अंबिकापुर में किया जाएगा।

रायपुर में पांच खेलों की मेजबानी

राजधानी रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। फुटबॉल मुकाबले पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे। वहीं हॉकी प्रतियोगिताएं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगी।

इसके अलावा तैराकी स्पर्धाएं अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में, तीरंदाजी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ओपन मैदान में और वेट-लिफ्टिंग प्रतियोगिताएं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ओपन ग्राउंड में संपन्न होंगी।

जगदलपुर और अंबिकापुर में भी आयोजन

बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित होंगी। वहीं सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पारंपरिक खेलों को भी मिलेगा मंच

इस आयोजन में भारत के पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। डेमो गेम्स के रूप में कबड्डी और मलखंब को शामिल किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिताएं रायपुर के सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में होंगी, जबकि मलखंब का प्रदर्शन अंबिकापुर में किया जाएगा।

164 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां

तीनों शहरों में खेल स्थलों और मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आयोजन का स्तर भी उच्च रहेगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *