छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री से की TET, भर्ती-पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण मामलों पर बैठक, शिक्षकों को मिलेगी राहत
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), भर्ती-पदोन्नति नियम 2026, युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों की समस्या और विभागीय परीक्षाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद TET की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में चिंता है। संघ ने मांग की कि RTE के पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त रखा जाए और बाद के शिक्षकों के लिए सहज विभागीय परीक्षा का प्रावधान किया जाए। शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने भरोसा दिया कि किसी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा और विभागीय स्तर पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि संघ ने भर्ती-पदोन्नति नियम 2026 में व्यापक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। वर्तमान नियम एल बी संवर्ग के शिक्षकों के साथ पक्षपात करते प्रतीत हो रहे हैं और किसी खास वर्ग को लाभ पहुँचाने के प्रयास को लेकर संगठन ने नाराजगी जताई। इस पर शिक्षामंत्री ने विस्तृत सुझाव मांगे और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
साथ ही, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने युक्तियुक्तकरण मामले में प्रभावित शिक्षकों की समस्या उठाई। संघ ने मांग की कि पीड़ित शिक्षकों को पूर्व पदस्थापना पर रखा जाए और लंबित वेतन का भुगतान किया जाए। शिक्षामंत्री ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके अलावा, प्राचार्य के 10% पदों पर शीघ्र विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग पर भी शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
वीरेंद्र दुबे ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल और शिक्षामंत्री के बीच हुई सकारात्मक और विस्तृत चर्चा से शिक्षकों की मांगों के समाधान की उम्मीद बढ़ी है। बैठक में शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
शालेय शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारी: सुनील सिंह, विष्णु शर्मा, डॉ. सांत्वना ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, विवेक शर्मा, गजराज सिंह, राजेश शर्मा, शैलेश सिंह, प्रह्लाद जैन, संतोष मिश्रा, संतोष शुक्ला, शिवेंद्र चंद्रवंशी, दीपक वेंताल, यादवेंद्र दुबे, सर्वजीत पाठक, मंटू खैरवार, पवन दुबे, नंदकुमार अठभैया, भोजराम पटेल, विनय सिंह, आशुतोष सिंह, भानु डहरिया, रवि मिश्रा, बिजेंद्रनाथ यादव, जितेंद्र गजेंद्र, अजय वर्मा, कृष्णराज पांडेय, घनश्याम पटेल, बुद्धहेश्वर शर्मा, प्रदीप पांडेय, उपेंद्र सिंह, पवन साहू, मनोज पवार, देवव्रत शर्मा, कैलाश रामटेके, अब्दुल आसिफ खान, सरवर हुसैन, कुलदीप सिंह चौहान, नेमीचंद भास्कर, राजेश यादव, अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत, सुशील शर्मा, विजय जाटवर, शशि कठोलिया, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख, तिलक सेन, द्वारिका भारद्वाज आदि शामिल थे।
