छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण प्रयासों की पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रेरणादाय

रायपुर, 29 मार्च 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की सराहना की। प्रधानमंत्री ने किसानों द्वारा अपनाए गए रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल संचयन के इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला बताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरिया जिले के अभिनव जल संवर्धन प्रयासों की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को जनभागीदारी आधारित बताते हुए कहा कि यह मॉडल भूजल स्तर सुधार और जल संरक्षण के लिए एक सशक्त मिसाल बन चुका है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने बयान में कहा:

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण अब एक जन आंदोलन बन चुका है। छत्तीसगढ़ में भी इसे जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।”

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में मत्स्य उत्पादन, फिटनेस, शुगर इंटेक में कमी, खेलों के लिए अनुकूल वातावरण और सामुदायिक सहभागिता पर भी संदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में मत्स्य पालन, खेल और स्वास्थ्य के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हों।

मुख्यमंत्री ने पश्चिमी एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री के संदेश का भी उल्लेख किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार जनभागीदारी, नवाचार और सुशासन के माध्यम से जल-संपन्न और सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रतिबद्ध है

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्णा दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देखिए ट्वीट में भी पीएम मोदी के संदेश की झलक: X/Twitter लिंक

स्रोत: DPRCG, मुख्यमंत्री कार्यालय, छत्तीसगढ़


By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *