रायपुर, 7 अप्रैल 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने लिखा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो दूसरों की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपील की कि सभी लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने संस्कृत श्लोक के माध्यम से व्यायाम और स्वास्थ्य के महत्व को भी रेखांकित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हमारे अपने चुनाव और जीवनशैली पर निर्भर करता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और उचित देखभाल अपनाने का आग्रह किया।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की याद दिलाता है। उन्होंने ‘आयुष्मान भारत’ और ‘पीएम भारतीय जनऔषधि परियोजना’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाया है।

इधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और यह दिवस हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना एक स्वस्थ जीवन के तीन प्रमुख आधार हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं स्वस्थ रहें, बल्कि अपने परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि एक स्वस्थ, सक्षम और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

World Health Day 2026,PM Modi World Health Day message, CM Vishnu Deo Sai message, विश्व स्वास्थ्य दिवस शुभकामनाएं, healthy lifestyle tips India

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *