संगठन, योग और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर 27 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरलता, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। उन्होंने संगठन, जनसेवा, योग तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार, संगठन और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संगठन प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *