विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव को विकास की बड़ी सौगात, 90 लाख से अधिक के 20 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

गांवों में विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत राजनांदगांव में पुलिया, सीसी रोड, सामुदायिक भवन सहित 20 विकास कार्य स्वीकृत

रायपुर, 10 जुलाई 2026: माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से राजनांदगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के लिए 72.29 लाख रुपये की लागत के 17 विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत कार्यों में ग्राम ईरा में पुलिया निर्माण, मनकी में मुक्तिधाम निर्माण, फुलझर में अहाता निर्माण, डिलापहरी में शेड निर्माण, बरगा में गली कंक्रीटीकरण, सुरगी में शेड निर्माण एवं निर्मला घाट निर्माण, कुम्हालोरी और भंडारपुर में सी.सी. रोड निर्माण, आरला में सामुदायिक भवन निर्माण, कोटराभाठा में शेड निर्माण सहित कुल 17 विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर आवागमन एवं सामाजिक अधोसंरचना का लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही, महात्मा गांधी नरेगा से अभिसरण के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले को 3 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भी स्वीकृति प्राप्त हुई है।जिसमें राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेडेसरा एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भैसरा में लगभग 18-18 लाख रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवनों का निर्माण और बेलगांव (वि.खं. डोंगरगढ़) में 14 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान का निर्माण कराया जाएगा।

इन सभी विकास कार्यों की स्वीकृति से राजनांदगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, स्थानीय स्तर पर जनसुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर राजनांदगांववासियों ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप जिले को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ तेजी से प्राप्त होगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *