महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाजहित पर हुआ मंथन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संगठन और सेवा संकल्प अभियान पर की चर्चा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केशर काकू जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को किया नमन

बीड। उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक और सामान्य सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने देशभर से आए पदाधिकारियों- प्रतिनिधियों के साथ समाज के विकास और सामाजिक हित पर चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने काकू स्मृति स्थल में स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समाजहित पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समाज के वर्तमान विषयों पर चर्चा की। संगठन की गतिविधियों और सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा तैलिक समाज अपने परिश्रम और ईमानदारी की वजह से देश का प्रतिष्ठित और व्यापक समाज है, हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा के क्षेत्र में समाज को प्रभावी रूप से जोर देना चाहिए, उन्होंने आयोजन को लेकर कहा कि, ऐसे मंच संवाद और सहभागिता को मजबूत करते हैं।

केशर काकू जी को श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में श्री साव ने स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर केशर काकू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्री साव ने “केशर काकू” को समाज के नींव के रूप में स्मरण किया, केशर काकू महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, तैलिक समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व के दौरान उन्होंने देश भर की इकाईयों को एक छत के नीचे एकजुट कर समाज के उत्थान में हर वर्ग को कैसी अपनी भूमिका निभानी चाहिए इस पर जोर दिया, समाज की महिलाओं को सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर समाज के हित में कार्य करने प्रेरित किया, श्री साव ने केशर काकू की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर काकू ने संगठन को मजबूत बनाने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इससे सभी पदाधिकारियों को सीखना चाहिए, श्री साव ने उनके सेवा और समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वर्तमान में उनके सुपुत्र जयदत्त क्षीरसागर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए समाज को एकजुट कर बेहतर कार्य कर रहे हैं, केशर काकू जी के कार्यों को उनके संकल्पों को पूरा करने का कार्य मा. जयदत्त जी कर रहे हैं।

सामान्य सभा में एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर चर्चा

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की सामान्य सभा में श्री साव ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों के साथ सहभागिता की। इस दौरान समाज के विकास और सामाजिक हित के विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। साथ ही सामाजिक एकजुटता और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर विचार मंथन किया।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीड शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठन के कार्यों, सेवा संकल्प अभियान और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed