विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर आस्था का ऐतिहासिक संगम, राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में 50 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज…

युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने सजाई सुरों की महफिल

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि, जुबिन नौटियाल के भव्य आयोजन में मनाया गया डॉ रमन सिंह का जन्मदिन

राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका जी तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में राजनांदगांव के नागरिक इस विशेष अवसर के साक्षी बने।

इस अवसर पर लगभग 50 हजार लोगों ने एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला।

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने राजनांदगांव की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को एक नई पहचान दी। हजारों लोगों की एक साथ गूंजती हनुमान चालीसा ने पूरे स्टेडियम को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। इस सामूहिक आयोजन की विशेषता रही कि इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और एक ऐतिहासिक उपलब्धि के सहभागी बने।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की संगीतमय प्रस्तुति रही। अपनी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गीतों से उन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। धार्मिक आस्था, संगीत और जनभागीदारी के इस अनूठे संगम ने डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस के आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहभागी नागरिकों, आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राजनांदगांव की जनता की सामूहिक श्रद्धा, एकजुटता और सहभागिता का परिणाम है। सभी के सहयोग और उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।

डॉ. रमन सिंह जी ने कहा कि राजनांदगांव की जनता ने जिस प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के साथ इस आयोजन में सहभागिता की, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा राजनांदगांववासियों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में युवा वेलफेयर फाउंडेशन समेत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed