नई दिल्ली।
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 23 मई की रात अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। इस खबर के सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर मुकुल देव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा – “शांति से आराम करो मेरे भाई #MukulDev! आपके साथ बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा। ‘Son Of Sardaar 2’ आपकी आखिरी फिल्म होगी जिसमें आप दर्शकों को हँसी और खुशी देंगे।”
फिल्मी सफर पर एक नजर:
मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से की थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने सरफरोश, सन ऑफ सरदार, आर… राजकुमार, जय हो जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता।
उनकी शानदार अदायगी और दमदार स्क्रीन प्रजेंस को हमेशा याद किया जाएगा।
पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस क्षति से शोक में डूबी है।