अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स: अक्षय तृतीया पर परंपरा और आधुनिकता का संगम; लॉन्च किया सोने, चांदी, डायमंड और जेम्स स्टोन का ‘एक्सक्लूसिव कलेक्शन’

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, जहां सोना-चांदी और आभूषणों की खरीदारी समृद्धि, शुभता तथा अक्षय वृद्धि का प्रतीक मानी जाती है, मध्य भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड (एटी ज्वैलर्स) ने अपने ग्राहकों के लिए आभूषणों की एक भव्य और नई एक्सक्लूसिव रेंज पेश की है।

यह विशेष कलेक्शन आधुनिक नारी की समकालीन पसंद, पारंपरिक मूल्यों तथा जेम्स स्टोन (कीमती रत्नों) के आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व के अद्भुत समन्वय को दर्शाता है। कंपनी 1957 से निरंतर सेवा दे रही है और 70 वर्षों से अधिक समय से अपने समृद्ध विरासत के साथ ग्राहकों के अटूट भरोसे को और मजबूत कर रही है।

बाजार की बदलती प्रवृत्तियों और ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, संस्थान ने इस बार लाइटवेट और ट्रेंडी डिजाइन्स के साथ-साथ जेम्स स्टोन पर भी विशेष फोकस किया है। नए कलेक्शन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • लाइटवेट गोल्ड ज्वैलरी: ऑफिस-वियर और डेली-वियर के लिए मिनिमलिस्टिक लाइटवेट गोल्ड ज्वैलरी, जो आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप है।
  • शादी-ब्याह और उत्सव: पारंपरिक पोल्की, कोहिनूर हीरा सेट तथा एंटीक ब्राइडल कलेक्शन, जिसमें रूबी (माणिक), एमरल्ड (पन्ना), सफायर आदि जेम्स स्टोन शामिल हैं।
  • डायमंड लवर्स: एक्सक्लूसिव डायमंड लेयरिंग नेकलेस और यूनिक फिनिश वाले प्रीमियम डायमंड सेट।
  • सिल्वर आर्ट: पूजा के बर्तनों से लेकर स्टाइलिश मॉडर्न सिल्वर ज्वैलरी तक की विस्तृत रेंज।
  • जेम्स स्टोन कलेक्शन: रूबी, एमरल्ड, सफायर, पन्ना, मोती आदि प्रमाणित जेम्स स्टोन से सजे आभूषण, जो ज्योतिषीय रूप से शुभ फल देते हैं।

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने कहा, “हमारी कंपनी की नींव 1957 में रखी गई थी और तब से हम मध्य भारत में विश्वास और शुद्धता का प्रतीक बने हुए हैं। ग्राहकों का दशकों पुराना विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आज का ग्राहक पारंपरिक मूल्यों, ट्रेंडी डिजाइनों के साथ-साथ जेम्स स्टोन के ज्योतिषीय फायदों की भी तलाश करता है। हमने इसी समन्वय को अपने इस विशेष कलेक्शन में उतारा है। हमारी प्रतिबद्धता हमेशा शुद्धता, BIS हॉलमार्क और पारदर्शिता के साथ बेहतरीन कलाकृति प्रदान करने की रही है। 70 वर्षों से हम ग्राहकों के भरोसे पर खरे उतरते आए हैं और भविष्य में भी यही हमारा लक्ष्य रहेगा।”

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड मध्य भारत (छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ जाना जाता है। हमारी डिजाइन नवाचार, प्रमाणित जेम्स स्टोन तथा ग्राहक संतुष्टि के लिए प्रसिद्ध है। वर्षों से हजारों परिवारों की समृद्धि और खुशियों में यह कंपनी सहभागी रही है।

अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी तैयार किए हैं, जिनमें विशेष छूट, पुराने गहनों के बदले नए गहने (एक्सचेंज) की सुविधा तथा अन्य लाभकारी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से खरीदारी का अनुभव और अधिक यादगार व फायदेमंद बन जाएगा।

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के फ्लैगशिप स्टोर ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक, सदर बाजार, रायपुर (छत्तीसगढ़) पर आएं और लेटेस्ट कलेक्शन को स्वयं देखें तथा अनुभव करें।

अक्षय तृतीया के इस पावन मुहूर्त पर अपने और अपनों के लिए समृद्धि, शुभता और जेम्स स्टोन के दिव्य फायदे घर लाएं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *